नई दिल्ली: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के उत्तरी विभाग के अंतर्गत आने वाली लॉ सेंटर–1 इकाई द्वारा 'युवा पखवाड़ा' के उपलक्ष्य में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ एवं प्रसिद्ध अधिवक्ता श्रीमती मोनिका अरोड़ा जी उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में वर्तमान परिदृश्य में कानून और युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अभाविप दिल्ली प्रांत के सह-संगठन मंत्री श्री विपिन उनियाल जी ने भी छात्रों को संबोधित किया और संगठन की विचारधारा से अवगत कराया। साथ ही, उत्तरी विभाग प्रमुख डॉ. ललित पांडे जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में विधि छात्रों ने भाग लिया और राष्ट्रहित के विषयों पर विचार-विमर्श किया।
न्यूज़ सोर्स: ABVP Social Cell
फोटो सोर्स: ABVP Social Cell
रिपोर्टर: Manoj Kumar
Tags
ABVP Seminar
Education
Legal Education
National
Student Organization
Supreme Court Advocate
Youth Fortnight

