हरिद्वार: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक केंद्र शांतिकुंज में आयोजित भव्य कार्यक्रम का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल एवं पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह तथा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम के दौरान हरिद्वार के गणमान्य नागरिकों ने अतिथियों से शिष्टाचार भेंट की। इस कड़ी में पूर्व लोकपाल एवं बाल कल्याण समिति (CWC) हरिद्वार की सदस्य तथा हरिद्वार बॉक्सिंग एसोसिएशन की संरक्षक सुनीता चौधरी और सहारनपुर मनरेगा लोकपाल राकेश चौधरी ने राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। दोनों ही समाजसेवियों ने राज्यपाल गुरमीत सिंह और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह (प्रतीक चिन्ह) भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान अतिथियों ने शांतिकुंज के आध्यात्मिक वातावरण और वहां चल रहे समाज निर्माण के कार्यों की सराहना की।
न्यूज़ सोर्स: सोशल मीडिया सैल
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया सैल
रिपोर्टर: मनोज कुमार
Tags
City
Haridwar Event
Shantikunj Haridwar
Shivraj Singh Chouhan
Sunita Chaudhary
Uttarakhand Governor
