चिराऊ में नलकूप के गड्ढे में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, बच्चे समेत दो लोग दबे; रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा

घंटों चले बचाव अभियान के बाद निकाले गए दोनों लोग, बच्चे की हालत गंभीर; मौके पर पहुंचे भाजपा नेता अनिल पुंडीर ने अधिकारियों से की वार्ता



चिराऊ गांव में शनिवार को एक नलकूप के गड्ढे से ईंट निकालते समय मिट्टी की ढांग अचानक भरभराकर गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में एक 48 वर्षीय व्यक्ति और एक बच्चा मलबे के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों लोग गड्ढे से ईंटें निकाल रहे थे, तभी ऊपर से मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और जेसीबी मशीन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मिट्टी का दबाव अधिक होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से राजेंद्र (48 वर्ष), पुत्र प्रहलाद (निवासी चिराऊ) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद बच्चे गौरव को भी रेस्क्यू कर निकाला गया, जिसकी हालत बेहद चिंताजनक बताई जा रही है। दोनों को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल पुंडीर तथा बड़गांव मंडल अध्यक्ष रविंद्र पुंडीर भी मौके पर पहुंचे। अनिल पुंडीर ने घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया और समुचित इलाज व राहत प्रबंधों के निर्देश दिए। शुरुआत में ग्रामीणों ने प्रशासन पर देरी का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में राहत कार्य तेज कर स्थिति को संभाला गया।
Previous Post Next Post

ads

ads

Manoj Pundir

Contact Us

Subscribe to Jan Raj News

MK AI ChatBot

Subscribe to Jan Raj News

✅ Jan Raj News added to Home Screen!