बड़गांव पुलिस की मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी घायल, साथी गिरफ्तार

सहारनपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसपी अभिनन्दन के मार्गदर्शन में बड़गांव पुलिस ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। बड़गांव-नानौता मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस की संदिग्ध बाइक सवार युवकों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान गोकशी के आरोपी आमिर के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी आरिफ को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।
Baragaon Police arrested two alleged cow slaughter accused after an encounter in Saharanpur. One accused was injured, while police recovered illegal weapons, ammunition, a motorcycle and slaughtering equipment.
थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार भड़ाना के नेतृत्व में पुलिस टीम सोमवार सुबह बड़गांव-नानौता मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस का आरोप है कि दोनों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर जंगल की ओर भागने का प्रयास किया। पीछा करने के दौरान उनकी बाइक फिसल गई और आरोपियों ने दोबारा फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आमिर घायल हो गया।

पुलिस ने घायल आमिर को हिरासत में लेकर उपचार के लिए सीएचसी नानौता भेजा, जबकि जंगल की ओर भागे आरिफ को पुलिस टीम ने कॉम्बिंग कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से दो .315 बोर के तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, बिना नंबर की मोटरसाइकिल और गोकशी के उपकरण बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, आमिर के खिलाफ गोकशी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम समेत करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आरिफ पर भी गोकशी, गैंगस्टर एक्ट और चोरी के मामले दर्ज बताए गए हैं।
बड़गांव पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Previous Post Next Post

ads

ads

Manoj Pundir

Contact Us

Subscribe to Jan Raj News

MK AI ChatBot

Subscribe to Jan Raj News

✅ Jan Raj News added to Home Screen!