नारी शक्ति का अंतरराष्ट्रीय परचम, म0का0 रिया वर्मा ने अमेरिका में जीते पांच पदक

सहारनपुर पुलिस के लिए गर्व का क्षण है। रिजर्व पुलिस लाइन्स, सहारनपुर में तैनात महिला कांस्टेबल रिया वर्मा ने अमेरिका में आयोजित प्रतिष्ठित World Police & Fire Games में शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ जनपद, बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है।
Woman constable Riya Verma brought global pride to UP Police by winning five medals at the World Police & Fire Games in the USA.
दिनांक 27 जून 2025 से 6 जुलाई 2025 तक बर्मिंघम, अलबामा (संयुक्त राज्य अमेरिका) में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में महिला कांस्टेबल रिया वर्मा ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग करते हुए कुल 5 पदक अपने नाम किए। उन्होंने 2 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर अपनी काबिलियत और मेहनत का लोहा मनवाया।
उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल सहारनपुर पुलिस बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस बल की प्रतिष्ठा और मनोबल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। रिया वर्मा की सफलता उनके अनुशासन, समर्पण, निरंतर अभ्यास और मजबूत इच्छाशक्ति का परिणाम मानी जा रही है। पुलिस विभाग के अधिकारी मानते हैं कि यह उपलब्धि अन्य पुलिसकर्मियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा महिला कांस्टेबल रिया वर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुलिस विभाग और जनपद सहारनपुर की गौरवशाली परंपरा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए शुभकामनाएं एवं प्रोत्साहन दिया गया।
और नया पुराने

ads

ads

Manoj Pundir

Contact Us

Subscribe to Jan Raj News

MK AI ChatBot

Subscribe to Jan Raj News

✅ Jan Raj News added to Home Screen!