नई दिल्ली। आज आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की अहम बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, CPP अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेस नेतृत्व ने व्यापक मंथन किया। बैठक का मुख्य फोकस मोदी सरकार द्वारा MGNREGA के तहत रोज़गार के अधिकार पर कथित हमलों, संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा, वोट चोरी के मुद्दे पर लोकतंत्र की रक्षा, तथा संगठन को सशक्त कर आगामी चुनावों की रणनीति तय करने पर रहा।
बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि कांग्रेस देशभर में गरीबों, लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर निर्णायक संघर्ष छेड़ेगी। नेतृत्व ने संगठनात्मक मजबूती, जनआंदोलन और चुनावी तैयारी को गति देने का संकल्प दोहराया।
