मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता अभियान तेज, महिलाओं को सुरक्षा व साइबर सतर्कता का संदेश

बड़गांव (सहारनपुर) जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार, 02 जनवरी 2026 को थाना बड़गांव क्षेत्र में मिशन शक्ति एंटीरोमियो पुलिस टीम ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं आम नागरिकों को जागरूक किया।

Mission Shakti 5.0 awareness drive intensified in Saharanpur to promote women empowerment and cyber safety.

Mission Shakti 5.0 awareness drive intensified in Saharanpur to promote women empowerment and cyber safety.

Mission Shakti 5.0 awareness drive intensified in Saharanpur to promote women empowerment and cyber safety.

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा से जुड़े उपायों तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों को लेकर विशेष जागरूकता फैलाते हुए ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, फर्जी कॉल व लिंक से बचाव तथा डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए।

पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या आपात स्थिति में वे बिना किसी भय या संकोच के पुलिस से संपर्क कर सकती हैं। इस दौरान महिला सुरक्षा और सहायता से जुड़े विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई, जिनमें 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपात सेवा), 108 (एम्बुलेंस सेवा) और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इस जागरूकता अभियान में पुलिस स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही, जिसमें हेड कांस्टेबल आबिद, हेड कांस्टेबल नरेंद्र राठी, महिला कांस्टेबल आंचल त्यागी, महिला कांस्टेबल अल्पना तथा महिला सब-इंस्पेक्टर दीक्षा चाहर मौजूद रहीं।

और नया पुराने

ads

ads

Manoj Pundir

Contact Us

Subscribe to Jan Raj News

MK AI ChatBot

Subscribe to Jan Raj News

✅ Jan Raj News added to Home Screen!