देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

देहरादून में मौसम विभाग द्वारा 9 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की संभावना जताए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डॉ. आशीष चौहान ने जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 9 जुलाई 2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
All schools (Class 1 to 12) and Anganwadi centers in Dehradun will remain closed on July 9, 2026, due to an orange alert for heavy to very heavy rainfall issued by the IMD.
जारी आदेश के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि सभी शिक्षण संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
और नया पुराने

ads

ads

Manoj Pundir

Contact Us

Subscribe to Jan Raj News

MK AI ChatBot

Subscribe to Jan Raj News

✅ Jan Raj News added to Home Screen!