सप्तपुरियों में सर्वोच्च मानी जाने वाली श्री अयोध्या धाम आज ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रही है। प्रभु श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से भव्य भगवा ध्वज का आरोहण किया जाएगा। यह केवल धार्मिक परंपरा का उत्सव नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का प्रतीकात्मक संदेश है, जो पूरे देश में आध्यात्मिक ऊर्जा और उल्लास का नया संचार कर रहा है।
अयोध्या में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सागर उमड़ा है। मंदिर परिसर और पूरे शहर को भव्य सजावट से अलंकृत किया गया है। रामलला के दरबार में विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन किया जा रहा है। देशभर से आए संत, महंत और भक्त इस पावन पल के साक्षी बनने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं।
भगवा ध्वज का यह ऐतिहासिक आरोहण करोड़ों रामभक्तों की आस्था, तपस्या और वर्षों की प्रतीक्षा का चरम क्षण माना जा रहा है। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि राष्ट्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना को भी नई दिशा देने वाला है।
राष्ट्र आज सचमुच राममय है, धर्ममय है… और यह दिव्य ऊर्जा जन-जन के हृदय में नई आस्था और उत्साह का संचार कर रही है।
.webp)