वीर बाल दिवस पर रानीपुर में संगोष्ठी, साहिबजादों के बलिदान को किया नमन

रानीपुर। (हरिद्वार) वीर बाल दिवस (बलिदान सप्ताह) के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी रानीपुर विधानसभा की ओर से एक भावपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी एवं उनके वीर साहिबजादों—अजित सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह—के अद्वितीय बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया गया।

BJP Ranipur Assembly organized a seminar on Veer Baal Diwas, paying tribute to Guru Gobind Singh Ji and his Sahibzadas for their supreme sacrifice.

संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी और उनके साहिबजादों का बलिदान केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए दिया गया ऐसा अमर उदाहरण है, जो पीढ़ियों को सत्य, साहस और आत्मबलिदान का संदेश देता रहेगा। उनके त्याग ने अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और मानवता की रक्षा का मार्ग प्रशस्त किया।

कार्यक्रम को स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संघचालक श्री रोहिताश कुंवर जी, सरदार श्री अमरीक सिंह भट्टी जी तथा रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान जी ने संबोधित किया। उन्होंने युवाओं से गुरु परंपरा से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

संगोष्ठी में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में साहिबजादों के शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

और नया पुराने

ads

ads

Manoj Pundir

Contact Us

Subscribe to Jan Raj News

MK AI ChatBot

Subscribe to Jan Raj News

✅ Jan Raj News added to Home Screen!