सहारनपुर। द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस योग क्लस्टर प्रतियोगिता–2025 में सहारनपुर पुलिस की महिला आरक्षी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल जनपद बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक आंध्र प्रदेश पुलिस द्वारा अमरावती में आयोजित की गई थी।
इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस योग टीम की ओर से जनपद सहारनपुर के कोतवाली देहात में तैनात महिला आरक्षी आंचल ने प्रतिभाग किया। टीम ने विभिन्न योग विधाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।
प्रतियोगिता के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस योग टीम ने
रिदमिक पेयर योग में रजत पदक,
आर्टिस्टिक ग्रुप योग में कांस्य पदक
प्राप्त कर राज्य को गौरवान्वित किया।
महिला आरक्षी आंचल के इस सराहनीय प्रदर्शन से सहारनपुर पुलिस के साथ-साथ उत्तर प्रदेश पुलिस की प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हुई है। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला आरक्षी को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
