सहारनपुर पुलिस विभाग में आज पदोन्नति को लेकर एक गरिमामय एवं सम्मानपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) श्री मनोज कुमार यादव को अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर औपचारिक रूप से सम्मानित किया गया।
आयोजित समारोह में मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक श्री भानू भास्कर तथा मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री कलानिधि नैथानी की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री मनोज कुमार यादव के कंधों पर प्रतीक चिन्ह (अशोक स्तम्भ) लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके अब तक के सेवाकाल की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि वे अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेंगे। समारोह के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की।
यह पदोन्नति न केवल श्री मनोज कुमार यादव के लिए बल्कि सहारनपुर पुलिस के लिए भी गर्व का विषय मानी जा रही है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
Tags
City
