भारी बारिश का कहर: दिल्ली-मुंबई बेहाल, 17 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट

महाराष्ट्र में बाढ़ और हादसों से 62 की मौत; 65 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Vehicles wading through deeply flooded streets in Mumbai during heavy monsoon rainfall.
देशभर में मानसून के रौद्र रूप ने तबाही मचा रखी है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर मुंबई तक लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मौसम विभाग (IMD) ने 17 राज्यों के लिए भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटों से लगातार झमाझम बारिश हो रही है, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। वहीं, महाराष्ट्र में हालात बेहद गंभीर हैं। यहां अचानक आई बाढ़, उफनती नदियों और इमारतों के ढहने से अब तक 62 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि 200 से अधिक मवेशियों की भी जान गई है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
और नया पुराने

ads

ads

Manoj Pundir

Contact Us

Subscribe to Jan Raj News

MK AI ChatBot

Subscribe to Jan Raj News

✅ Jan Raj News added to Home Screen!