RSS के 100 वर्ष पूर्ण होने पर गृह संपर्क अभियान, संघ की विचारधारा से कराया गया परिचय

हरिद्वार शिवालिक नगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे गृह संपर्क अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए संघ की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान और सामाजिक समरसता के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई।
RSS completes 100 years, outreach strengthens community connect.

RSS completes 100 years, outreach strengthens community connect.
अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने संघ की स्थापना से लेकर आज तक के प्रमुख पड़ावों, सेवा, संस्कार और संगठन के मूल विचारों पर प्रकाश डाला। लोगों को बताया गया कि किस प्रकार संघ ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा सेवा, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रहित से जुड़े अनेक कार्यों के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य किया है।

गृह संपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और संघ की विचारधारा, अनुशासन तथा सेवा भाव की सराहना की। कई स्थानों पर लोगों ने संघ के कार्यों से जुड़ने की इच्छा भी व्यक्त की। अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक संघ के विचारों को पहुंचाना और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी को और मजबूत करना रहा।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि संघ के 100 वर्ष केवल एक संगठन की यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता की सतत साधना का प्रतीक हैं।
और नया पुराने

ads

ads

Manoj Pundir

Contact Us

Subscribe to Jan Raj News

MK AI ChatBot

Subscribe to Jan Raj News

✅ Jan Raj News added to Home Screen!